महाभारत की कहानी | Mahabharat in Hindi - Blogging Haunt - ब्लॉगिंग हॉन्ट्

महाभारत की कहानी | Mahabharat in Hindi

Mahabharat in Hindi जब-जब पृथ्वी पर अन्याय का घड़ा भरने लगता हैं। तब तब ईश्वर धर्म की स्थापना के लिये जन्म लेते हैं। और इसी से रचित होता हैं एक नया पुराण, जो युगों-युगों तक मनुष्य को मार्गदर्शन देता हैं। यह पुराण ही संस्कृति एवं रीति रिवाज का आधार बनते हैं।

महाभारत  कथा (Mahabharat Story in Hindi)

महाभारत एक ऐसा महापुराण हैं जिसमे भारत के कालखंड के इतिहास के बारे में विस्तार से लिखा गया हैं जो यह साबित करता हैं कि भारत एक देश नहीं बल्कि एक राष्ट्र हैं। एक राष्ट्र जो जन्म नहीं लेता न बनाया जाता हैं वो तो युगों- युगों से यथावत होता हैं। जिसमे संस्कृति बनती हैं, धर्म बनता हैं। जिसे हम सनातन धर्म के नाम से जानते हैं। महाभारत कथा में भारत की सीमाओं का वर्णन हैं। जो उसकी भव्यता और विशालता को प्रमाणित करता हैं। सोने की चिड़ियाँ कहलाने वाला हमारा भारत अपने अंदर कई युगों को समाहित किये हुए हैं और उसी भव्य इतिहास का वर्णन इस महाकाव्य में किया गया है।

इसी प्रकार भारतीय संस्कृति में महाभारत पुराण का महत्व बहुत अधिक हैं जिसकी रचना महर्षि वेदव्यास द्वारा की गयी हैं। उन्होंने इसे अपनी वाणी से प्रकट किया था। जिसे स्वयं भगवान गणेश अपने हाथों से लिखा है। यह महापुराण ही हमें कलयुग की पहचान कराता हैं। सत्य, असत्य एवं मर्यादा का पाठ सिखाता हैं।

महाभारत संस्कृत में लिखा एक महाग्रन्थ हैं। जिसमे कलयुग का प्रारंभ कैसे हुआ इसका विस्तार से वर्णन किया गया हैं. यह ग्रन्थ वास्तव में एक पारिवारिक युद्ध हैं जिसमे भाई-भाई से राज सिंहासन और अहम् के लिये लड़ रहा हैं जिसमे वो अपनों पर प्राणघात कर रहा हैं एक स्वहित के लिये अधर्म कर रहा हैं और दूसरा पक्ष धर्म की स्थापना के लिये अधर्म से लड़ रहा हैं . यहाँ मनुष्य का अवलोकन धर्म या अधर्म के आधार पर नही किया जा सकता क्यूंकि यहाँ हर कोई अधर्मी हैं। यह वर्तमान भारत देश को चरितार्थ करता हैं। जहाँ हमारा नेता कम भ्रष्टाचारी हो तो हम उसे सही उम्मीदवार समझते हैं। उसी प्रकार महाभारत युद्ध में भी कम और अधिक अधर्मी के आधार पर ही सर्वोच्च का चयन किया जा सकता था।

इस महा युद्ध के सूत्रधार स्वयं भगवान श्री कृष्ण ही थे। जिन्होंने कलयुग में मनुष्य कैसा होगा ? उसको किस तरह से अपने हक़ के लिए लड़ना होगा ? सच के लिये झूठ भी बोलना होगा। यह सभी बाते इस महा ग्रन्थ में वर्णित की गयी हैं।

महाभारत एक सत्य कालखंड में घटित महापुराण की तरह हैं। यह कथाएँ हमें आज के जीवन में कठिन से कठिन समस्याओं से बाहर निकलने की प्रेरणा देती हैं। यह कथाएँ हमें हिन्दू संस्कृति का इतिहास को वर्णित करती हैं। महाभारत पुराण में हिन्दू मान्यता का आधार छिपा हुआ हैं। जो आज के समय में छोटी-छोटी कथाओं के माध्यम से लोगों को दिखाया जाता हैं। हम सभी ने भी कई कथाओं का समावेश किया हैं जिसके ज़रिए हम आपको महाभारत काल और कलयुग के मध्य के संबंध को बताने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *